यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023, UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में अधिनस्थ चयन आयोग (UPSSSC)ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योवाओं के लिए यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023 का आह्वान किया है। जिसके तहत राज्य में पंचायत राज विभाग में 3000 पदों पर यह भर्ती करवाई जायेगी। जिसके लिए आवेदन जल्द ही शुरू कर दिए जायेंगे। आवेदन शुरु होने के बाद ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023 में आवेदन के लिए जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वह उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) की अधिकारित वेबसाइट click here पर जाकर आवेदन के लिए अप्लाई कर सकता है।
आपको बता दे की किसी भी उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी आवश्यक प्राप्त कर लेनी चाहिए। आवश्यक जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, रिक्तियां, आवेदन कैसे करें, आदि इन सभी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उम्मीदवार को आवेदन के लिए अप्लाई करना चाहिए। तो आज हम हमारे लेख के माध्यम से सभी उम्मीदवारों की भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयत्न करेंगे। इसलिए आप हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहिए।
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 अधिसूचना
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने उम्मीदवारों के लिए 3000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। वैसे देखा जाए तो अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल 8100 पद पंचायत सचिव के लिए है। उन में से 3000 से अधिक पद रिक्त होने के कारण विभाग इनको जल्द से जल्द भरने का प्रयत्न करेगा। और जल्द ही अधिकारीत वेबसाइट पर आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023 के लिए आवेदन सितंबर माह से शुरू हो सकते है । आवेदन शुरु होने के बाद 12वीं पास व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अधिकारीत वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023: Highlights
भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
विभाग का नाम | यूपी पंचायती राज विभाग |
आर्टिकल | यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023 |
कुल रिक्त पद | 3000 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी नौकरी |
वेतनमान | ₹ 5200 – 20200 + ग्रेड पे ₹ 2400/- |
नोटिफिकेशन कब जारी होगा | जल्द ही |
नौकरी स्थान | उत्तर प्रदेश |
ऑफिसियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
हमसे टेलीग्राम पर जुड़े | टेलीग्राम ग्रुप |

UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 पात्रता मानदंड
किसी भी उम्मीदवार को इस भर्ती में भाग लेने के लिए पहले आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा। जिसके बाद ही वह इस भर्ती के लिए पात्र हो सकता है। जो नीचे विस्तार से दिए गए है।
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 रिक्तियां
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल 8100 पद पंचायत सचिव के लिए है। उन में से 3000 से अधिक पद रिक्त है। वैसे तो ग्राम विकास अधिकारियों को मिला लिया जाये तो पंचायत सचिव का कामकाज संभाल रहे ऐसे अफसरों की कुल संख्या 17 हजार के करीब बनती है जबकि उत्तर प्रदेश में 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायते है। जिसके देखते हुए आयोग ने 3000 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करवाने की घोषणा की है।
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
ग्राम पंचायत सचिव (पंचायत सेक्रेटरी) | 3000 पद |
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए।
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 Application Fee
किसी भी उम्मीदवार को इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होता है।जो उन उम्मीदवारों की जाति के हिसाब से आवेदन शुल्क रखा गया है। सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 185 रूपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 95 रूपये तथा पीडब्ल्यूडी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 25 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
Category | Application Fee |
General / OBC | ₹ 185/- |
SC / ST | ₹ 95/- |
PwD Category | ₹ 25/- |
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निम्नतम आयु सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस आदि वर्गों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया जायेगा जिसकी सूचना आने पर आपको हमारी वेबसाइट के माध्यम से बता दिया जाएगा।
- निम्नतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 35 वर्ष
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 आवश्यक दस्तावेज
- 12वीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची
- समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण पत्र
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 सैलरी
उत्तर प्रदेश पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत उम्मीदवार को महीने के हिसाब से 5200 रूपये से लेकर 20200 रूपये सैलरी के तौर पर दिए जाते है। तथा ग्रेड पे के रूप में 2400 रूपये दिए जाते है।
- ग्रेड पे- 2400 रूपये
- मासिक वेतन- ₹5200-20200 रूपये
UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग(UPSSSC) की अधिकारित वेबसाइट CLICK HERE पर जाना होगा।
- जिसके बाद उम्मीदवार को Recruitment वाले सैक्सन पर जाना होगा।
- Recruitment वाले सैक्सन पर जाने के बाद उसमे यूपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2023 पर दबाना होगा।
- जिसके बाद उम्मीदवार को उसमे ‘Apply new’ पर दबाना होगा।
- उसके बाद उस फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक से पढ़ना है, तथा उसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना है।
- जिसके बाद उस फॉर्म के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी लगानी है।
- और अब अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- और अंत में उस फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवाके अपने पास रख लेना है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
किसी भी उम्मीदवार को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वह अधिकारित वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर कर सकता है।
पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत उम्मीदवार को महीने के हिसाब से 5200 रूपये से लेकर 20200 रूपये सैलरी के तौर पर दिए जाते है।
तथा ग्रेड पे के रूप में 2400 रूपये दिए जाते है।
पंचायत सचिव का सबसे मुख्य कार्य पंचायत अधिनियम के अंतर्गत विभागीय आदेशों का अध्ययन कर उनका पालन सुनिश्चित करवाना है।
ग्राम पंचायत कार्यालय से सम्बंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखना तथा पंचायत के पुराने अभिलेखों को पंजीबद्ध करना।
ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए ज्यादातर राज्यों में कैंडिडेट का 12th पास होना जरूरी होता है और साथ ही कैंडिडेट के पास CCC का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. CCC का कोर्स आप NIELIT से रिलेटेड कंप्यूटर सेण्टर से कर सकता है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निम्नतम आयु सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।